चमोली: महिलाओं ने किया कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध, ट्रक से नहीं उतरने दिया कूड़ा–

by | Mar 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

महिलाओं ने कहा कूड़ा निस्तारण से फैल रही क्षेत्र में बदबू, जिला​धिकारी से मुलाकात करेंगी महिलाएं–

नंदप्रयाग, 17 मार्च 2025: नगर पंचायत नंदप्रयाग के समीप तेफना क्षेत्र के ग्रामीणों ने नंदाकिनी नदी के किनारे जिला पंचायत के कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध किया है।

सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने कूड़ा निस्तारण केंद्र में पहुंचकर जिला पंचायत के ट्रक को कूड़ा निस्तारित करने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र को अन्यत्र ​शिफ्ट​किया जाए। कहा कि इस संबंध में जल्द जिला​धिकारी से भेंट की जाएगी।

सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे जिला पंचायत का ट्रक जैसे ही कूड़ा निस्तारण केंद्र में कूड़ा लेकर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया और कूड़ा उतरने नहीं दिया। महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता रावत और पूर्व ग्राम प्रधान ऊषा देवी, रामी देवी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण केंद्र से क्षेत्र में बदबू फैल रही है। इसे खेल मैदान के किनारे स्थापित किया गया है।

जिससे बच्चे खेल भी नहीं पा रहे हैं। कुत्ते कूड़े को उठाकर आबादी क्षेत्र में ला रहे हैं। उन्होंने शीघ्र कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। इस मौके पर मंजू देवी, गीता देवी, दुर्गा देवी, कंचना, नंदी देवी, कमला, सावित्री, आनंदी देवी, पिंकी, प्रियंका, ऊषा, कलावती, प्रेम सिंह राणा, बादर सिंंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!