चमोली: आपदा से कराह रहा किणजाणी गांव, शासन-प्रशासन ने भी मुंह फेरा–

by | Mar 17, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

आपदा प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सुरक्षात्मक उपाय करने की उठाई मांग, गांव के निचले क्षेत्र में हो रहा भारी भूस्खलन–

पोखरी, 17 मार्च 2025: रुद्रप्रयाग जनपद के सीमावर्ती किणजाणी गांव के नीचे भारी भूस्खलन होने से पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भूस्खलन से गांव को बचाने के लिए सुरक्षात्मक उपाय करवाने की मांग की है।

पोखरी क्षेत्र की सीमा से लगा किणजाणी गांव रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत आता है। इस गांव के नीचे तीन साल से भूस्खलन हो रहा है। बरसात के समय भूस्खलन काफी अधिक बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने तीन साल पहले ही जब यहां भूस्खलन शुरू हुआ तभी यहां सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। अब यह भूस्खलन धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे किणजाणी में रहने वाले 100 से अधिक परिवारों को खतरा उल्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि बरसात में वे रात को सो नहीं पाते हैं। हर समय भय के साये में जीने को विवश हैं। केदारनाथ उपचुनाव के दौरान राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री के सलाहकार दलवीर दानू, विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधयक मनोज रावत सहित कई नेता गांव में आए और आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक यहां पर सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर कोई प्रगति नहीं हो पाई है। जबकि लोगों के काफी कृषि भूमि भूस्खलन से खत्म हो चुकी है। उन्होंने जल्द से जल्द यहां पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन भेजने वालों में धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, वासुदेव नेगी, राहुल सिंह, सज्जन बिष्ट, पुष्कर सिंह, रणजीत सिंह, बलवीर, सुरेंद्र बिष्ट, शिव सिंह, सुरजीत सिंह, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, महिला मंगलदलअध्यक्ष् बीना देवी, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!