हिम युग: बदरीनाथ हाईवे को बीआरओ ने बदरीनाथ धाम तक खोला, बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम–

by | Mar 18, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ धाम से लेकर देश के प्रथम गांव तक बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम, बीआरओ की मशीनें पहुंची बदरीनाथ–

जोशीमठ, 18 मार्च 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राममार्ग को सीमा सड़क संगठन ने बदरीनाथ धाम तक खोल दिया है। राजमार्ग पर हाल की बर्फबारी से कई फीट तक बर्फ जमी थी। कंचन गंगा तक सोमवार को बर्फ हटा ली गई थी, जबकि मंगलवार को सीमा सड़क संगठन की मशीनें बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं।

बदरीनाथ धाम चारों ओर से बर्फ के आगोश में है। माणा गांव तक बर्फ जमी है। बदरीनाथ हाईवे को जहां तक सीमा सड़क संगठन ने सुचारु किया है, वहां भी हाईवे के दोनों ओर से बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रार चार मई से शुरू हो जाएगी।

लेकिन मार्च माह तक हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां भी शुरू नहीं हो पाई हैं। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बदरीनाथ धाम तक खोल दिया गया है। जल्द ही सीमा क्षेत्र की सड़क से भी बर्फ को हटा लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!