चमोली: बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार युवक घायल, हायर सेंटर किए रेफर–

by | Mar 25, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में घायल हुए युवक, दो युवक गंभीर घायल–

गोपेश्वर, 25 मार्च 2025: चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर मंगलवार को पोखरी बैंड के समीप एक स्कूटी की विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चार युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तीन युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे की है। अमन फर्स्वाण पुत्र सुरेंद्र फर्स्वाण निवासी हल्दापानी व अमित रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी हल्दापानी बाइक से गोपेश्वर की तरफ आ रहे थे। ये दोनों बीटेक के छात्र हैं। जबकि गोपेश्वर की तरफ से स्कूटी में सवार विजय पार्थ व अनूप असवाल पुत्र कमल सिंह असवाल निवासी गोपेश्वर कोठियालसैंण की तरफ जा रहे थे।

पोखरी बैंड के पास दोनों दोपहिया वाहनों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें चारों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। यहां से तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!