चमोली: उत्कृष्ट कार्य कर, ने वाली आशा, ब्लॉक समन्वयक व फेसिलिटेटर किए सम्मानित–

by | Mar 27, 2025 | चमोली, रचनात्मक, स्वास्थ्य | 0 comments

गोपेश्वर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय आशा सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम, पुरस्कार भी मिले–

गोपेश्वर 27 मार्च 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में वर्ष 2024-25 के लिए जोशीमठ ब्लॉक से श्रीमती विमला देवी को प्रथम, देवाल ब्लॉक से श्रीमती धनी देवी को द्वितीय, नंदा नगर ब्लॉक से बैसाखी देवीको तृतीय, सर्वोच्चआशा गतिविधि के पुरूस्कार से नवाजा गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरूस्कार पोखरी के कमलेश्वरी भण्डारी के नाम रहा। वहीं, दीपा खंडूरी, माहेश्वरी टोलिया एवं इंदिरा रावत को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर का पुरूस्कार प्रदान किया गया।

गोपेश्वर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ बताते हुए सराहना की कि स्वास्थ्य मानकों के लक्ष्यों को हासिल करने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक सचांलन में आशाओं की अहम भूमिका है।

उन्होंने आशाओं को जीवन की आशा बताते हुए कहा कि उनके द्वारा सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य के क्षेत्र मे आशा कार्यक्रम व आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशाओं के कार्यकौशल का नतीजा है कि मातृ व शिशु मृत्यु दर सूचकांक में जनपद चमोली देश में सबसे अच्छे सूचकांक वाले जनपद में शुमार है।

सम्मेलन में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित टम्टा,डीपीएम नरेन्द्र सिंह रावत, डीसी आईईसी उदय सिंह रावत, डीईओ आशा कार्यक्रम अजय सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!