चमोली: नकली नोट के मामले में दो युवकों को सात साल की सजा–

by | Mar 27, 2025 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग की अदालत ने सुनाया फैसला, दोनों युवकों से मिले थे छह लाख के नकली नोट–

चमोली, 27 मार्च 2025: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग विनोद कुमार की अदालत ने छह लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़े गए दो अभियुक्तों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

14 जुलाई 2018 को यात्राकाल के दौरान गौचर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि दो लोग नकली नोटों के साथ गौचर में घूम रहे हैं। पुलिस और एसओजी टीम ने गौचर हवाई पट्टी तिराह पर दो लोगों को पकड़ा। जिसमें अरुण कौशल निवासी प्रेमनगर, बाजार पुलिस थाना डोईवाला जिला देहरादून के पास से दो-दो हजार रुपये के 154 नोट (तीन लाख आठ हजार रुपये) व पंकज रावत (निवासी बाबूलाल चौक थाना मुनिरिका, हाल निवास सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट) के पास से दो-दो हजार के 148 नकली नोट (दो लाख छियानबे हजार रुपये) बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कर्णप्रयाग विनोद कुमार की अदालत में हुई।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रघुवीर सिंह ने मामले में सरकार की ओर से पैरवी की। अदालत ने मामले में दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!