चमोली: देवर खडोरा गांव में बजीर देवता मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं कर पाई चमोली पुलिस–

by | Mar 27, 2025 | चमोली, चोरी | 0 comments

अंधेरें में लाठी भांच रही चमोली पुलिस, एक माह बाद भी पुलिस नहीं कर पाई बजीर देवता मंदिर में चोरी का खुलासा, ग्रामीणों में आक्रोश–

चमोली, 27 मार्च 2025: दशोली ब्लॉक के देवर खडोरा गांव के आराध्य बजीर देवता के मंदिर में हुई चोरी का एक माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस जांच के नाम पर अभी तक सिर्फ अंधेरे में लाठी चला रही है। मंदिर में चोरी का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला​धिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मामले में कार्रवाई की मांग की है। कहा गया कि इस मामले में ​शि​थिलता बरती जा रही है। यदि जल्द चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

24 फरवरी की रात को बजीर देवता के मंदिर के शटर और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वहां रखी मूर्ति, छत्र और दानपात्र चोरी हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर चमोली थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद 26 फरवरी को बजीर देवता की मूर्ति गांव के रास्ते के किनारे पड़ी मिली। जिस पर तेजाब डाला गया था। मूर्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मालखाने में रख लिया था।

तब से पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है। मंदिर के पुजारी रणजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पपेंद्र सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता सैन सिंह आदि का कहना है कि बजीर देवता क्षेत्र के अराध्य हैं। मंदिर में चोरी का जघन्य अपराध करने वाले आरोपी एक माह बा​द भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं। कहा कि जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!