चमोली: रजनी भंडारी ने फिर संभाली चमोली जिला पंचायत के प्रशासक का पद–

by | Apr 1, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चार फरवरी को शासन ने रजनी भंडारी को प्रशासक के पद से हटाने के दिए थे आदेश, अब न्यायालय के आदेश पर हुई बहाल–

गोपेश्वर, 01 अप्रैल 2025: चमोली जिला पंचायत के प्रशासक पद पर जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं रजनी भंडारी की वापसी हो गई है। उत्तराखंड शासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर रजनी भंडारी को जिला पंचायत चमोली के प्रशासक पद पर बहाल कर दिया है। बता दें कि बीते चार फरवरी 2025 को रजनी भंडारी को शासन ने प्रशासक के पद से हटाने के आदेश जारी किए थे।

उत्तराखंड शासन ने 2011 के समय नंदाराज जात के कार्यों में अनियमितता के आरोप को लेकर रजनी भंडारी को प्रशासक के पद से हटा दिया था। 2011 में रजनी भंडारी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए नंदाराजजात के कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे। जिसको लेकर रजनी भंडारी को दो बार पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटाया गया और दोनों बार कोर्ट के आदेश पर उन्हें बहाल किया गया।

जैसे ही जिला पंचायत में प्रशासक नियुक्त किए गए उसके तुरंत बाद शासन ने चार फरवरी 2025 करे उन्हें फिर उसी मामले में पद से हटाने के आदेश दे दिए। रजनी भंडारी ने शासन के इस आदेश को लेकर हाईकोर्ट पहुंची। हाईकोर्ट ने 27 मार्च को अंतरिम आदेश जारी करते हुए याचिकाकर्ता रजनी भंडारी को पुन: प्रशासक के रूप में बहाल करने के निर्देश दिए।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!