चमोली: जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी के समर्थन में खुलकर उतरे चमोली जनपद के लोग–

by | Apr 2, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भाजपा नेता राजा चौहान सहित कई लोगों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, कहा आबकारी अ​धिकारी का जनपद में होगा विरोध–

गोपेश्वर, 02 अप्रैल 2025: जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी के समर्थन में बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक में दिनभर हलचल मची रही। जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी के बीच उपजे विवाद में अब जनता उतर आई है। चमोली जनपद के लोगों ने जिला​धिकारी का खुलकर समर्थन किया है। भाजपा नेता राजा चौहान ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि चमोली के जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने जब से जनपद की कमान संभाली है, तब से कई विकास कार्य आगे बढ़े हैं। जनपद के सबसे दूरस्थ गांव डुमक में सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति भी जिला​धिकारी की मजबूत कार्यशैली के कारण हुआ है। ऐसे डीएम पर अभद्रता का आरोप लगाना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जनपद में पहुंचने पर जिला आबकारी अ​धिकारी का विरोध किया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में छापा मारा तो वहां पर जिला आबकारी अधिकारी व दो अन्य कर्मचारी नदारद मिले। जिस पर डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए सर्विस ब्रेक दे दी, साथ ही दो अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों का भी एक दिन का वेतन रोकने और वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी। इधर, अ​धिवक्ता दिलवर फरस्वाण ने कहा कि जिलाधिकारी ने अपनी कार्यशैली से जनता के बीच अच्छी छवि बनाई है। वे बहुत ही सरल और सहज भाव से लोगों से मिलते हैं, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!