चमोली: कार में मिला महिला का जला हुआ शव, कार भी हुई पूरी तरह से राख, पुलिस को मिले अहम सुराग–

by | Apr 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली पुलिस जांच में जुटी, महिला का मंगलसूत्र मिला, महिला का पति मिला गायब, पुलिस जांच में जुटी–

जोशीमठ, 06 अप्रैल 2025: चमोली जनपद में एक कार में महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। कार भी पूरी तरह से आग से जली हुई है। चमोली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच कर रही है कि जली हुई महिला कौन है और उसके साथ जो भी रहा होगा, वह कहां गायब हुआ। बताया जा रहा है कि एक महिला व पुरुष पिछले कुछ महिनों से जनपद में थे। वे अपने को भाई-बहन बता रहे थे। जिस होटल में वे ठहरे थे, वहां उन्होंने मोबाइल नंबर लिखे हैं। पुलिस उन नंबरों को भी ट्रेस कर रही है।

रविवार को तपोवन-सुभाई मोटर मार्ग पर कार के अंदर एक महिला का जला हुआ शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार को एक युवक व युवती को स्थानीय लोगों ने भविष्य बदरी क्षेत्र में घूमते देखा। लेकिन रविवार को सुबह भविष्य बदरी क्षेत्र में चांचडी गांव के समीप कार पूरी तरह से जली दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कार में जला शव महिला का है, यह वहां पड़े मंगलसूत्र से मालूम पड़ा।

पुलिस जांच में पता चला है कि कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या KA 01 AG 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुभाई गांव में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे, शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी। यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55,आर नंबर 8,द्वितीय तल,2ND MAIN ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालयाNGEF कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत है। लेकिन देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कार में सवार महिला का कंकाल तो जली कार के अंदर दिखाई दे रहा है, लेकिन महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता है। ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जताई है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!