रुद्रप्रयाग: जनता मिलन कार्यक्रम में 31 ​शिकायतें हुई दर्ज, 19 का हुआ निस्तारण, डीएम सौरभ गहरवार दिए अ​धिकारियों को निर्देश–

by | Apr 7, 2025 | चमोली | 0 comments

कहा- ​शिकायतों को गंभीरता से लें अ​धिकारी, सड़क, बिजली, पानी के मुद्दे छाए रहे–

रुद्रप्रयाग, 07 अप्रैल 2025: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान तुलंगा निवासी जसपाल राणा ने अपनी समस्या दर्ज कराते हुए बताया कि उनके द्वारा बीएसएनएल में किए गए कार्य का भुगतान नहीं हो पाया है जिसके लिए उन्होंने आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की। तुलंगा के ही विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में गांव में सड़क निर्माण किए जाने की मांग की।

ग्वाड़थापली के वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप गुलाबराय बस्ती में सड़क किनारे नालियों के निर्माण तथा सुमाड़ी निवासी लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने सुमाड़ी से जिला मुख्यालय को आ रही पेयजल लाइन के पुराने क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलने की मांग की। सौड़खुरड़ के कमल सिंह द्वारा किसान सम्मान निधि न मिलने तथा जरम्वाड़ गांव के विजयपाल कठैत द्वारा विगत छह माह से पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या से अवगत कराया गया।

इस तरह आयोजित जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 31 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयबद्धता के साथ दर्ज शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं उनका निर्धारित समय के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती नहीं जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी तरह से शिथिलता बरती जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि दर्ज शिकायतों के बारे में जो भी कार्यवाही की जाती है तो संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी आम जनमानस एवं किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या एवं भुगतान संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित है तो उसे संवेदनशीलता के साथ उसका निराकरण करना सुनिश्चित करें जिससे कि संबंधित को उसका त्वरित लाभ उपलब्ध हो सके।

जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 150 और एल-2 स्तर पर 16 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर उप वन संरक्षक कल्याणी, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, जल निगम नवल कुमार, जल संस्थान अनीश पिल्लई, तहसीलदार जखोली बीएल शाह, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!