रुद्रप्रयाग: अपर निदेशक ने किया रुद्रप्रयाग जनपद का भ्रमण, पशु चिकित्सालयों का किया निरीक्षण–

by | Apr 7, 2025 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पशु चिकित्सा​धिकारी को दिए स्वरोजगार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश, घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण पर दिया जोर–

रुद्रप्रयाग, 07 अप्रैल 2025: गढ़वाल मण्डल के अपर निदेशक (पशुपालन) डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने जनपद रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न पशुचिकित्सालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुचिकित्सालय गुप्तकाशी, चंद्रापुरी, अगस्त्यमुनि एवं सुमाड़ीभरदार का दौरा कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. भूपेन्द्र सिंह जंगपांगी ने सभी पशुचिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चिकित्सालयों में अभिलेखों को पूर्णतया अद्यतन रखें। इसके साथ ही उन्होंने स्वरोजगार योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक हैं, अतः इनका प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

निरीक्षण के दूसरे दिन अपर निदेशक ने रामपुर में केदारनाथ यात्रा हेतु विभाग द्वारा आयोजित अश्वशक्ति स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पशुचिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान उपयोग होने वाले घोड़ों, खच्चरों की फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए सभी तय मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, किराए के भवनों में संचालित पशुचिकित्सालयगुप्तकाशी एवं सुमाड़ीभरदार की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए डॉ. जंगपांगी ने स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका के सहयोग से विभागीय नाम पर जमीन पंजीकृत कर भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी (सीवीओ) रुद्रप्रयाग को दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सीवीओ डॉ आशीष कुमार, डॉ बबलू कुमार, डॉ सत्येंद्र यादव, डॉ. राजीव गोयल एवं डॉ. बी.एम. गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!