चमोली: चमोली जनपद में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती–

by | Apr 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर में युवाओं ने निकाली बाईक और कार रैली, जोशीमठ में मूर्ति का हुआ अनावरण, गोपेश्वर में बच्चे हुए पुरस्कृत–

गोपेश्वर, 14 अप्रैल 2025: भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती चमोली जनपद में धूमधाम से मनाई गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तो वि​भिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण करने के पश्चात बाईपास मार्ग से होते हुए जीरो बैंड, पुराना पेट्रोल पंप तक बाइक और कार रैली आयोजित की गई। रैली नगर के तिराहे पर एक भव्य समारोह में तब्दील हो गई।

यहां मुख्य वक्ता सेवानिवृत तहसीलदार जीडीहिंदवाल ने कहा कि आंबेडकर ने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। मंच पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीश आर्य के काव्य संग्रह पुकार और धनपति शाह की गढ़वाली एलबम फूल भंवरा का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह, धीरेंद्र गरोडिया, ज्योति अग्निहोत्री, मूल निवासी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू अग्निहोत्री, पुष्पा कोहली, गणेशी, सुनीता कपरवाल, कुंवर सिंह, दिनेश शाह, डॉ. राकेश टम्टा, धर्मवीर सैलानी आदि मौजूद रहे।

संचालन जंगी रड़वाल ने किया। जोशीमठ में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक कर्मचारी महासंघ की ओर से आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बदरीनाथ स्टेंड से मारवाड़ी चौक तक स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। ब्लॉक प्रांगण में महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, कृष्णमणि थपलियाल, अतुल सती, सतेंद्र, दीपक टम्टा आदि मौजूद रहे।

गोपेश्वर में देवर खडोरा में 11 अप्रैल को आयोजित हुए मूल निवासी मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चित्रकला में विजेता रहे छात्र प्रियांशु, राधिका, सोनिका, आरती, हेमा, सुहानी, रवीना, सोनी, चांदनी, सपना, सलोनी, सक्षम, सिमरन, दिव्यांशु, अमारिया, श्रृष्टि, ऋषभ, दृष्टि, तनु, आरुषी, मीनाक्षी, अंकित, आदित्य और प्रियांशु को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!