पोखरी। हापला और रौता क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन तैनाती के बावजूद भी चिकित्सकों के ज्वाइन न करने पर नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के अधीक्षक ने दोनों चिकित्सकों का वेतन रोक दिया है। हापला और रौता क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर पोखरी जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई माह में सीएचसी पोखरी से दो चिकित्सकों को इन केंद्रों में नवीन तैनाती के आदेश जारी किए थे। संदीप बर्त्वाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि नियुक्ति के बावजूद भी चिकित्सक केंद्र में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। डाक्टरों के नहीं पहुंचने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. मोहम्मद आशिफ ने बताया कि संबंधित चिकित्सकों का वेतन रोक दिया गया है। कहा कि इस संबंध में सीएमओ को भी पत्र भेजा गया है।
कार्रवाई- दो चिकित्सकों का वेतन रोका, नवीन तैनाती पर जाने से कर रहे आनाकानी–
by laxmi Purohit | Sep 17, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
