कार्रवाई- दो चिकित्सकों का वेतन रोका, नवीन तैनाती पर जाने से कर रहे आनाकानी–

by | Sep 17, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

पोखरी। हापला और रौता क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन तैनाती के बावजूद भी चिकित्सकों के ज्वाइन न करने पर नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के अधीक्षक ने दोनों चिकित्सकों का वेतन रोक दिया है। हापला और रौता क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही कर पोखरी जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई माह में सीएचसी पोखरी से दो चिकित्सकों को इन केंद्रों में नवीन तैनाती के आदेश जारी किए थे। संदीप बर्त्वाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि नियुक्ति के बावजूद भी चिकित्सक केंद्र में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। डाक्टरों के नहीं पहुंचने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. मोहम्मद आशिफ ने बताया कि संबंधित चिकित्सकों का वेतन रोक दिया गया है। कहा कि इस संबंध में सीएमओ को भी पत्र भेजा गया है। 

Latest News

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...

चमोली: निजी भूमि पर निर्माण की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन, फूटा लोगों का गुस्सा–

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, जिला विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रही रोक हटाने की...

चमोली: सोनला में पेयजल लाइन से छेड़छाड़ का आरोप, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई–

उपजिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति बहाल करने और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग- गोपेश्वर, 1...

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...
error: Content is protected !!