चमोली: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण को पुलिस ड्रोन से रखेगी नजर–

by | Apr 27, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियाें में जुटी चमोली पुलिस, एसपी ने ली पुलिस अ​धिकारियों की बैठक, दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 27 अप्रैल 2025: पुलिस मुख्यालय गोपेश्वर में रविवार को पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को सुर​क्षित और निर्वाध संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। एसपी ने पुलिस अ​धिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग पर भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन से निगरानी रखी जाए। साथ ही उन्होंने यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियों को हर हाल में पूरा करने लेने के निर्देश दिए।

यात्रा तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन से सघन निगरानी सुनिश्चित की जाए। बदरीनाथ में तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम स्थापित करें, धाम में सीसीटीवी कैमरे व पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के लिए निर्देश दिए। बदरीनाथ में दूसरे जिलों से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

यात्रा के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और होटल व्यवसायियों के बैठक कर समन्वय बनाएं। हाईवे के भूस्खलन क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करते हुए वैकल्पिक मार्गों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों मे दोनों तरफ बैरियर रखें, ताकि आपात स्थिति में आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। इसके साथ ही माणा में सीजनल पुलिस चौकी स्थापित कर पर्याप्त पुलिस तैनात करने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षककर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट, सहायक सेनानायकविपेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश सिंह के साथ ही कई थाना, चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!