चमोली: गोपेश्वर में अपने परिवार के साथ रह रहे सेना के जवान की संदिग्ध परि​स्थितियों में मौत–

by | Apr 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, अवकाश पर आया था गोपेश्वर, पुलिस ने की मामले की जांच शुरू–

गोपेश्वर, 27 अप्रैल 2025: मंदिर मार्ग के निचले क्षेत्र में आदर्श विद्या मंदिर के समीप एक व्य​क्ति की संदिग्ध परि​स्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गोपेश्वर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात करीब नौ बजे पुलिस के 112 नंबर पर किसी व्य​क्ति ने फोन कर बताया कि एक व्य​क्ति ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

तब तक परिजन उसे फांसी से उतार चुके थे और अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घो​षित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान आशीष, उम्र 29 पुत्र कुंवर सिंह नेगी, निवासी, आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर के रुप में की है।

मृतक का मूल गांव रामणी, नंदानगर है। पुलिस के अनुसार मृतक सेना का जवान था। जो सियाचीन में तैनात है और इन दिनों अवकाश पर घर आया था। वह पत्नी व एक बिटिया के साथ गोपेश्वर में किराए के घर में रह रहा था।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!