छापेमारी: काकड़ागाड में शराब की दुकान पर अपर जिला​धिकारी ने की आक​स्मिक छापेमारी–

by | Apr 28, 2025 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दुकान में कई अनियमितता हुई उजागार, कार्रवाई के दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 28 अप्रैल 2025: अपर जिला​धिकारी श्याम सिंह राणा ने सोमवार को गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड में ​स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में कई अनियमितताएं पाई गई।

जिससे शासन के निर्धारित मानकों का उल्लंघन स्पष्ट रूप से सामने आया। निरीक्षण के समय दुकान परिसर में ग्राहकों के लिए अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाने वाली रेट लिस्ट नहीं लगी हुई थी। इसके अलावा, ग्राहकों को बिल देने के लिए आवश्यक प्रिंट रसीद मशीन भी खराब अवस्था में पाई गई।

मौके पर अनियमितताएं पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल संबंधित आबकारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शराब की दुकानों में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!