चमोली: सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पुनीत कुमार ने किया गोपेश्वर जिला अस्पताल के औषधि भंडार का औचक निरीक्षण–

by | Apr 29, 2025 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

दवाईयों का स्टॉक रजिस्टर, एक्सपायरी दवाईयों और अस्पताल में मौजूद दवाईयों के बारे में ली जानकारी–

गोपेश्वर, 29 अप्रैल 2025: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन के क्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली पुनीत कुमार ने मंगलवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर के औषधि भंडार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान लाभा​र्थियों के बारे में जानकारी ली और एक्सपायरी व दवाईयों के स्टॉक रजिस्टर जांचे।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मंगलवार को अपराह्न करीब एक बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। वे सीधे जिला अस्पताल के औषध भंडार कक्ष में पहुंचे। उनके साथ सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह राणा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिताभ जोशी, ड्रग इंस्पेक्टर हार्दिक भट्ट भी मौजूद रहे।

उन्होंने प्र​मुख चिकित्सा अ​धिकारी डॉ. अनुराग धनिक और डॉ. अमित जैन से अलग-अलग समय पर चिकित्सकों की मौजूदा स्थिति, उपकरण व दवाईयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ चीफ फार्मेसिस्ट एसएस भंडारी से आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के बारे में भी पूछा।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!