चमोली: सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पटवारी और कानूनगो दोषमुक्त–

by | May 5, 2025 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

चमोली जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला

गोपेश्वर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी करने और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में तत्कालीन पटवारी (अब सेवानिवृत) और कानूनगो को दोषमुक्त कर दिया है। मामला 1996 में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा है और इसमें 2007 में शिकायत दर्ज की गई थी।

वर्ष 2007 में तत्कालीन एसडीएम जोशीमठ निधि यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि डॉ. विजयपाल व अरुण पाल के नाम औली लग्गा सलूड़डुंग्रा में श्रेणी पांच की जमीन है। इसे एक निजी होटल स्वामी को बेच दिया गया। जबकि विजयपाल अनुसूचित जाति का व्यक्ति है और खरीरदार सामान्य जाति से है। आरोप लगाया गया कि रजिस्ट्री में इस तथ्य को छिपाया गया। बिना तथ्यों की जांच के रजिस्ट्री कर दी गई और तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक गरीब दास ने सात अगस्त 1996 को जमीन का दाखिल खारिज भी कर दिया।

अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन सामान्य जाति को बेचना विधि विरुद्ध है। आरोप लगाया गया कि निजी होटल स्वामी को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों ने वैधानिक प्रक्रिया का अनुपालन न करते हुए सरकारी दस्तावेजों में हेरा फेरी कर कूटरचिज दस्तावेज तैयार किए।

पुलिस ने जांच के बाद तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक गरीब दास व कानूनगो गोविंद दास के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली ने सात सितंबर 2019 को दोनों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा व अर्थ दंड लगाया।

अभियुक्तों ने कोर्ट के इस आदेश को जिला एवं सत्र न्यायालय चमोली की अदालत में चुनौती दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने दस्तावेजों व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद दोनों को इस पूरे मामले में बरी कर दिया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!