चमोली: बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे जवान–

by | May 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रवेश द्वार से लेकर हेमकुंड साहिब तक चल रही यात्रा तैयारियां–

जोशीमठ, 07 मई 2025: माइनेस डिग्री में भी सेना के जांबाज हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग पर जमीं बर्फ को हटाने में जुटे हुए हैं। जवान बर्फबारी के बीच आस्था पथ से बर्फ हटा रहे हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसे देखते हुए हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक यात्रा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

यात्रा शुरू होने में मात्र तीन सप्ताह का समय शेष रह गया है, लेकिन आस्था पथ से बर्फ हटाने में मौसम रोडा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है। हालांकि जवान बर्फबारी में भी बर्फ हटाकर रास्ता बना रहे हैं, लेकिन उससे काम की गति धीमी पड़ रही है। अभी हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के पास से बर्फ हटानी है और घोड़ा वाले पैदल मार्ग से भी बर्फ हटाई जानी है। ऐसे में समय कम और काम अधिक है, जिसके चलते जवान विषम परीस्थिति में भी काम जारी रखे हुए हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवानों की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के आस-पास से बर्फ हटा रही है जबकि दूसरी टीम आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटी है। सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ को हटा लिया गया है। घोड़े वाले मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है।

हेमकुंड साहिब में हर वर्ष बर्फबारी होती है। दिसंबर से मई माह तक यात्रा का छह किलोमीटर आस्था पथ बर्फ से ढका रहता है। जिसे यात्रा से पूर्व हटाने का काम जोरशोर से किया जाता है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!