चमोली: बदरीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाई, अब आईआरबी को किया तैनात–

by | May 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बुधवार को आईटीबीपी देहरादून यूनिट ने औपचारिक रूप से आईआरबी को सौंपा चार्ज, संदिग्धों पर पैनी नजर–

बदरीनाथ, 07 मई 2025: बदरीनाथ धाम की सुरक्षा अब इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के हवाले कर दी गई है। बुधवार को आईटीबीपी ने औपचारिक रूप से आईआरबी को धाम की सुरक्षा का चार्ज सौंपा।

बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को महत्वपूर्ण बदलाव किया गया। धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास रहता है। कपाट खुलने के बाद भी धाम में आईटीबीपी सीमाद्वार देहरादून की बटालियन तैनात थी।

अब कपाट खुलने के बाद धाम की सुरक्षा के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) को तैनात कर दिया गया है। बुधवार को आईटीबीपी ने औपचारिक रूप से धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी का दायित्व आईआरबी को सौंप दिया। अब यात्रा के दौरान धाम में आईआरबी के जवान तैनात रहेंगे। बुधवार को आईटीबीपी और आईआरबी के जवान व अ​धिकारियों ने मंदिर के सामने फोटो भी ​खिंचवाई।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...
error: Content is protected !!