चमोली: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई से चमोली में उत्साह का माहौल, चीन सीमा क्षेत्र में हुई आतिशबाजी–

by | May 7, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली के नीती और माणा घाटी में द्वितीय रक्षा पं​क्ति के गांवों के लोग बोले, सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे–

गोपेश्वर, 07 मई 2025: उत्तराखंड के चमोली जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा घाटी के लोगों में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए हमले को लेकर उत्साह का माहौल है।

दोनों घाटी के गांवों को द्वितीय रक्षा पं​क्ति के गांव कहते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि कोई भी नौबत आए, सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि चीन सीमा क्षेत्र में रहते हैं और सेना के साथ पूरी मदद करते हैं। इधर, गोपेश्वर में स्थानीय लोगों ने भारत की कार्रवाई पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई ​खिलाई। गोपेश्वर में स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी की।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर के परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर अजय भंडारी, आशुष हटवाल, धीरज, मनोज, मनीष, अजय के साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने आतिशबाजी की।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!