चमोली: दुकानों में ताबड़तोड़ चेकिंग अ​भियान, आठ दुकानों में मिली अनियमितता, तीन दुकानों के लिए सेंपल–

by | May 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग, वाटमाप और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अ​भियान–

कर्णप्रयाग, 08 मई 2025: खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग, वाटमाप और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग और गौचर बाजार में चेकिंग अ​भियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने कर्णप्रयाग और गौचर में कुल 56 दुकानों का निरीक्षण किया गया।

दुकानों में रेट लिस्ट, ओवररेट, एक्सपायरी सामग्री और घरेलू सिलिंडरों के प्रयोग की जांच की गई। आठ दुकानों में विभिन्न प्रकार की अनियमिता पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कालातीत खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। तीन दुकानों से जांच के लिए खाद्य सामग्री के सैंपल एकत्र किए गए। विभागों की ओर से चारधाम यात्रा को देखते हुए बाजारों में यह कार्रवाई की जा रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी जीएस कंडारी ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर सामान, शुद्ध खाना आदि प्रदान करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है।

जिसमें की समस्त दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा करने, एक्सपायरी सामानों को न बेचने और खाने में शुद्धता का ध्यान रखने सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमिताभ जोशी और तहसील की टीम मौजूद रही।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!