चमोली: नृसिंह जयंती के पावन पर्व पर कार्यभार ग्रहण करेंगे बीकेटीसी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष–

by | May 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती 12 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण, कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे संपन्न, तैयारियां शुरू–

ज्योतिर्मठ, 09 मई 2025: हाल ही में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती नृसिंह जयंती के पर्व पर उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे 12 मई को वि​धिवतरुप से ज्योतिर्मठ में कार्यभार ग्रहणा करेंगे। इससे पूर्व कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि राज्य सरकार ने तीन मई को बीकेटीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिए थे। इस बार दो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

सती ने बताया कि नृसिंह जयंती के मौके पर वे 12 मई को वि​धिवतरुप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान विष्णुप्रयाग से ज्योतिर्मठ तक जश्न रैली भी निकाली जाएगी। इसके बाद सती बदरीनाथ धाम जाएंगे। बदरीनाथ धाम में भी विशेष पूजाएं आयोजित होंगी।

ऋ​षि प्रसाद सती ज्योतिर्मठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदा​धिकारी हैं। वे पार्टी में कई जिम्मेदारियों को भी निभा चुके हैं।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!