चमोली: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋ​​षि प्रसाद सती का हुआ नागरिक अ​भिनंदन–

by | May 12, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उपाध्यक्ष ने कहा हमारी प्राथमिकता रहेगी, हर श्रद्धालु को मिले बेहतर सु​विधा, ज्योतिष्पीठ के स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी हुए शामिल–

जोशीमठ, 12 मई 2025: सोमवार को जोशीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का स्थानीय जनता ने नागरिक अ​भिनंदन किया। ऋ​षि प्रसाद सती ने बीकेटीसी कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद नृसिंह मंदिर और नवदुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित अ​भिनंदन समारोह में उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती ने कहा कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की तीर्थयात्रा में पहुंच रहे हर एक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा देना मंदिर समिति की प्राथमिकता रहेगी। कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन के लिए तत्पर है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा एक लाख के पार पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि अब धीरे-धीरे यात्रा में इफाजा होगा। बीकेटीसी यात्रा व्यवस्थाओं में जुटी है।

समारोह में पहुंचे ज्योतिष्पीठ के स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने भी आर्शीवचन के रुप में प्रवचन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार, टैैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा,

बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन तिवारी, गिरीश चौहान, अमित सती, माधवी सती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, गुड्डू लाल, नैन सिंह भंडारी, शैलेंद्र पंवार, रोहिणी रावत, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, डॉ. एसएस भंडारी, अनीता भुजवाण के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!