जायजा: चारधाम के साथ मंदिर समिति से जुड़े 45 प्राचीन मंदिरों की यात्रा व्यवस्थाएं होंगी भव्य: हेमंत ​द्विवेदी–

by | May 25, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष ने लिया बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, बदरीनाथ सिंहद्वार के निर्माण में महारानी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को किया याद–

बदरीनाथ/केदारनाथ, 25 मई 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के दर्शन कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा भव्यता और पूर्ण निष्ठा भक्ति के साथ जारी है। कहा उत्तराखण्ड सरकार और मंदिर समिति यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा उत्तराखण्ड के 45 मंदिर जो बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़े हैं उनकी यात्रा व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया जायेगा। ताकि देश, दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड के चार धामों के साथ इन 45 मंदिरों में भी पहुंचे।

रविवार को बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन और यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लेने के बाद बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा सारा ब्रह्माण्ड जिन बदरी विशाल बाबा केदार के श्री चरणों में अपना शीश नवाता है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बदरीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष के तौर पर प्रभु की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी पर आयोजित कार्यक्रमों में मैंअहिल्या बाई होल्कर जी की प्रभु सेवा के कार्यों में उनके द्वारा बदरीनाथ के सिंहद्वार के निर्माण में योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूँ।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कार्यालय सभागार में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी के अधिकारियों से बदरीनाथ धाम यात्रा के विषय में बातचीत की तथा केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं की समीक्षा की बताया कि अभी तक 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।

कहा कि बदरीनाथ धाम में यात्रियों को भगवान के सुगमतापूर्वक दर्शन हो इसके लिए हर संभव कार्य किये जायेंगे। बताया कि आज तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है। बी के टी सी के अध्यक्ष ने हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट खुलने के अवसर को सौभाग्य का दिन बताया । बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने

बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद लिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष क्षेत्र भ्रमण के बाद कल देर रात श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। आज प्रात: लोक कल्याण हेतु भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की किये। माता लक्ष्मी जी के मंदिर में दर्शन किये। जहां डिमरी पुजारीगणों ने शाल ओढ़ाकर बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष यात्रा के कुशलता हेतु हवन में शामिल हुए तत्पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया।

बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे तथा तीर्थयात्रियों से बातचीत की एवं यात्रा व्यवस्थाओंं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि साढ़े पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। यात्रा सुव्यवस्थित चल रही है। इस अवसर पर केदारनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!