चमोली: बंड संगठन ने किया एलान, सेमलडाला मैदान की भूमि को पिटकुल को देने का किया विरोध–

by | May 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बंड विकास संगठन ने आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी, कहा सेमलडाला मैदान में खेल गतिविधियां हो जाएंगी प्रभावित–

पीपलकोटी, 27 मई 2025: सेमलडाला मैदान की भूमि पर पिटकुल के कार्यालय भवन के निर्माण का बंड विकास संगठन ने विरोध किया है। चेतावनी दी गई कि यदि पिटकुल के भवन का निर्माण नहीं रोका गया तो आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। मंगलवार को बंड विकास संगठन और पिटकुल के अ​धिकारियों के बीच हुई बैठक में संगठन के पदा​धिकारियों ने स्पष्ट रुप से एलान किया कि सेमलडाला की भूमि को किसी भी सूरत में पिटकुल को नहीं दिया जाएगा। बैठक में बंड संगठन के पदा​धिकारियों ने कहा कि सेमलडाला मैदान क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान है।

एतिहासिक बंड मेले का आयोजन भी इसी मैदान में आयोजित होता है। बीते कई सालों से पिटकुल इस मैदान एक एक हिस्से पर अपना कार्यालय निर्माण करने की योजना बना रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। कहा कि यदि पिटकुल को भवन निर्माण करना ही है तो बदरीनाथ हाईवे के निचल हिस्से में करे। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, संरक्षक शंभू प्रसाद सती व अतुल शाह ने कहा कि पिटकुल के भवन निर्माण होने से खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी। कहा कि मैदान के समीप कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यदि जबरदस्ती भवन निर्माण किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में पूूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनि​धि राकेश नवानी, बाटुला वार्ड के सभासद अनिल जोशी, अगथला वार्ड के सभासद अंकित रावत, कोषाध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अव्वल सिंह नेगी, सरपंच नरेंद्र पोखरियाल, सोहन कुमार, सरपंच मुकेश रावत, पूर्व कोषाध्यक्ष भुवन शाह, रॉबिन पंवार, सुभम शाह, आशीष कुमार, लक्की बंडवाल, अजय भंडारी, प्रदीप सिंह नेगी, लखपत सिंह, लाल सिंह सजवाण, भूपेंद्र सिंह, आर्यन कुमार, मोहन सिंह, पिटकुल के ईई महेश रावत, प्रवेश नौटियाल, मोहम्मद सावेज के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!