चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार–

by | May 29, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

देहरादून में दर्ज हुई एफआईआर, चमोली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर हुई कार्रवाई–

गोपेश्वर, 29 मई 2025: चमोली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।

मामला यह है कि

देहरादून के थाना गढ़ी कैंट में एक महिला ने 26 मई को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी के पेट में दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मोहित निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। कैंट थाना पुलिस ने 27 मई को जीरो एफआईआर ज्योतिर्मठ कोतवाली को हस्तांतरित कर दी।

छानबीन में पता चला कि घटना स्थल मायापुर गडोरा है जो चमोली कोतवाली में आता है। इसके बाद एफआईआर को विवेचना के लिए चमोली कोतवाली हस्तांतरित कर दिया गया। चमोली कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री को जांच सौंप दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!