चमोली: बदरीनाथ में पुलिस ने टप्पेबाज महिला बेबी को किया गिरफ्तार, हजारों की नकदी और 10 पर्स बरामद–

by | May 29, 2025 | चमोली, चोरी | 0 comments

चोरी की लगातार आ रही ​शिकातयों पर पुलिस ने की कार्रवाई, कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, चोर बेबी लगी हाथ, देखें वीडियो —

बदरीनाथ, 29 मई 2025: बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ करने वाली पॉकेटमार बेबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लगातार पॉकेटमारी की ​शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद से बदरीनाथ पुलिस अलर्ट मोड़ में थी। लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इन घटनाओं को पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष श्री बद्रीनाथ को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया।

एसपी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में, उप निरीक्षक मनोज भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने चोरी की घटनाओं वाले स्थानों और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच शुरू की। फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाई गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे बद्रीनाथ स्थित बामणी गांव के पास बद्रिका कॉटेज क्षेत्र से दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने चोरी की घटनाओं से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने उसे निर्णायक सीसीटीवी फुटेज दिखाए, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बेरोजगार है व अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर अकेले ही जेबकतरों और चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। खासकर, तप्त कुंड में नहाने गए श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और कीमती सामान पर वह बड़ी ही चालाकी से हाथ साफ किया करती थी। गिरफ्तार महिला की पहचान बेबी पत्नी राजेंद्र निवासी गली नंबर 4, माता मंदिर के पास, राजा गार्डन, जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्ता बेबी के कब्जे से चोरी के 10 विभिन्न पर्स और कुल ₹ 25,037 की नकदी बरामद की है। इस संबंध में थाना बद्रीनाथ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!