चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी का कायल हुआ चमोली जनपद, सादे समारोह में रचाई शादी, देखें वीडियो–

by | May 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

डीएम आवास पर संपन्न हुई सत्यनारायण कथा, बधाई देने वालों का लगा तांता, सोशल मीडिया पर छायी शादी–

गोपेश्वर, 29 मई 2025: इस दुनिया में शादी तो कई हो रही होंगी, लेकिन कोई शादी अपनी खास छाप छोड़ जाती हैं। ऐसे ही एक शादी यादगार बन गई। वो है चमोली के जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी और उनकी संगनी डॉ. पूजा तिवारी की शादी।

28 मई को जैसे ही उनकी शादी की चर्चा शुरु हुई तो शादी समारोह और डीएम की सादगी पर भी चर्चा होने लगी। बेहद सौम्य, सुशील और हंसमुख चमोली के जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी की तारीफ तो उसी दिन से शुरु हो गई थी, जब वे पहली बार जिला​धिकारी बनकर चमोली जनपद में पहुंचे थे।

बुधवार को डीएम आवास पर गणेश पूजा के बाद जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने डॉ. पूजा तिवारी के साथ कोर्ट मैरिज की। इसके बाद वे गोपीनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। गौतम गोत्र के डॉ. संदीप तिवारी और डॉ. पूजा के परिजन भी इस मौके पर मौजूद रहे। पंडित आचार्य प्रशांत डिमरी ने नव दंपत्ति की वैवाहिक पूजाएं संपन्न कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया।

बीते 18 मई को डॉ. संदीप तिवारी का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ और 28 मई को गणेश पूजा के बाद विवाह संस्कार संपन्न हुआ। डीएम आवास पर ही शादी की सभी रश्में संपन्न हुई। इसके बाद आला अ​धिकारी उन्हें बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!