चमोली: गोपेश्वर पीजी कॉलेज में बीएड की छात्राओं ने तैयार किए गढ़वाली, कुमाऊनी व्यंजन–

by | May 31, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बीएड विभाग की ओर से अपनी संस्कृति अपना खानपान कार्यक्रम किया आयोजित, पहाड़ी व्यंजन परोसे–

गोपेश्वर, 31 मई 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के बीएड (स्ववित्त पोषित) विभाग की ओर से अपनी संस्कृति अपना खानपान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीएड के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन तैयार किए।

पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत इस तरह की गतिविधियों को स्किल डेवलपमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही यह अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की दिशा में भी बेहतर काम है। बीएड के छात्र-छात्राओं को चार ग्रुपों में बांटा गया, जिसमें उन्होंने क्राफ्ट, पेंटिंग और पहाड़ी व्यंजन तैयार किए। जिसमें पहाड़ में पारंपरिक तौर पर बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पकवान शामिल रहे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और टीम वर्क की भावना उत्पन्न करते हैं। इस मौके पर जूनियर कमीशन अधिकारी विक्की रावत, विभागाध्यक्ष डॉ. आरके यादव, डॉ. समीक्षा, डा. बबीता, डा. रुपिन, विनीत डिमरी, सतीश डिमरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!