राहत: थराली में प्राणमती नदी पर जल्द बनेगा बैली ब्रिज–

by | Jun 2, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने आपदा प्रबंधन अ​धिनियम के तहत भूमि अ​धिग्रहण के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 02 जून 2025: थराली ब्लॉक के अंतर्गत प्राणमती नदी पर जल्द बेली ब्रिज निर्माण की आस जगी है। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने आपदा प्रबंधन अ​धिनियम के तहत अ​धिकारियों को शीघ्र भूमि अ​धिग्रहण के निर्देश दिए हैं।

थराली-पैनगढ़-सारी मोटर मार्ग पर 2023 में बरसात में मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे थराली गांव, सूना, देवल-ग्वाड़, पैनगढ़ और सुनाऊं गांव के दो हजार से अधिक ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और लोनिवि के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया और यहां बैली ब्रिज निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किया।

इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन स्थानीय ग्रामीण विमला देवी और माधवानंद ने भूमि देने से मना कर दिया। ऐसे में मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान कर पुल निर्माण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि लोनिवि को शीघ्र भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करते हुए बैली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अब ग्रामीणों को बैली ब्रिज निर्माण की आस जगी है। ब्रिज निर्माण होने पर ग्रामीणों को आवाजाही में बेहद सहुलियत मिल जाएगी।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!