चमोली: यहां सिख तीर्थयात्रियों ने पिता-पुत्र को किया जख्मी, मुकदमा दर्ज–

by | Jun 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पार्किंग में बिना अनुमति गाड़ी लगाने और गेट टूटने को लेकर हुआ विवाद, पत्थरों से हमला करने का आरोप–

जोशीमठ, 06 जून 2025: वाहन पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में सिख तीर्थयात्रियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में जाकर तीर्थयात्रियों के ​खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीर्थयात्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

शुक्रवार को जोशीमठ क्षेत्र में दो सिख तीर्थयात्री बिना बताए दो गाड़ियों को यहां एक निजी पार्किंग में पार्क करने लगे, इसी दौरान पार्किंग का गेट टूट गया। जिसको लेकर पार्किंग स्वामी टीका प्रसाद नंबूदरी और उनके बेटे गौरव के साथ सिख श्रद्धालुओं का विवाद हो गया। आरोप है कि सिख श्रद्धालुओं ने पत्थर से हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया। टीका प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती किया गया है जबकि गौरव को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को मामले में दोनों पक्षों द्वारा शिकायत पत्र दिया गया है। पीड़ित टीका प्रसाद की शिकायत पर करणवीर निवासी डेरा बस्ती मोहाली पंजाब और अर्श निवासी मुल्लनपुर मोहाली पंजाब के खिलाफ बलवा और मारपीट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा पर कई बार ऐसे उपद्रवी श्रद्धालु भी पहुंच जाते हैं।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!