चमोली: पोखरी में चंद्रशिलाकांडई के नीचे हो रहा भूस्खलन, गांव को बढ़ा खतरा–

by | Jun 8, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

पिछले सात-आठ सालों से 100 नाली से अधिक भूमि भूस्खलन से हो चुकी बर्बाद, आपदा प्रभावितों ने जिला​धिकारी से लगाई सुरक्षा की गुहार–

पोखरी (चमोली), 08 जून 2025: भूस्खलन से चंद्रशिलाकांडई गांव को खतरा बना हुआ है। गांव के नीचे घटधार और कुनलातोक में कई सालों से भूस्खलन हो रहा है। इससे यहां 100 नाली से अधिक भूमि बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर इस क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सात-आठ साल से यहां घटधार और कुनलातोक में निगोमती नदी से लगातार हो रहे कटाव से जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है। इससे ग्रामीणों की करीब 60 नाली और वन पंचायत की करीब 50 नाली भूमि बर्बाद हो चुकी है। सैकड़ोंपेड़ नष्ट हो चुके हैं जबकि कई पेड़ आधे झुक गए हैं।

ग्रामीणों का जंगल जाने का पुश्तैनी पैदल रास्ता भी टूट चुका है। भूस्खलन हर बरसात में बढ़ता जा रहा है और गांव की तरफ बढ़ रहा है। यदि जल्द इसे रोकने के लिए उपाय नहीं किए गए तो पूरे गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडाने लग जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण कई बार शासन-प्रशासन को लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने निगोमती नदी किनारे से पक्के चेकडैम और सुरक्षा दीवार सहित अन्य उपाय करने की मांग की है।

गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान नवीन राणा, महिला मंगलदल अध्यक्ष रश्मि राणा, पूर्व प्रधान मनोरमा भंडारी, गंगोत्री देवी, तारा देवी, गोविंद भंडारी, हर्षवर्धन राणा, लखपत राणा, देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, बचन सिंह, भरत सिंह, योेंद्र सिंह, कमल सिंह के साथ ही अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर ग्रामीणों में दहशत रहती है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!