चमोली: वाहन पार्किंग को लेकर टैक्सी यूनियन ने एक घंटे तक बंद रखी वाहनों की आवाजाही, लोग रहे परेशान–

by | Jun 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


नगर पालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर माने टैक्सी चालक, पार्किंग में खड़े होंगे सात वाहन, 4 वाहन सर्विस पर–

गोपेश्वर, 10 जून 2025: पार्किंग में वाहनों को खड़े करने को लेकर टैक्सी यूनियन और नगर पालिका के ठेकेदार में ठन गई। ठेकेदार ने पार्किंग को लोहे की जंजीर लगाकर बंद कर दिया। जिसके बाद गोपीनाथ टैक्सी यूनियन से जुड़े चालक नगर पालिका अध्यक्ष के पास पहुंचे। अध्यक्ष ने 7 वाहन पार्किंग और 4 सड़क किनारे खड़े करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। यह मामला करीब एक घंटे तक चला, जिससे चमोली बाजार के साथ ही नंदप्रयाग, बछेर और गोपेश्वर में सवारियां वाहनों के लिए तरसते रहे।

नगर के मुख्य तिराहे पर बस अड्डा है। यहां नगर पालिका गोपेश्वर के अधीन है। पालिका की ओर से यहां पार्किंग संचालन के लिए नए ठेकेदार से अनुबंध किया है। ठेकेदार की ओर से वाहनों को व्यव​स्थित ढंग से लगाया जा रहा है और अनावश्यक वाहनों को चि​न्हित कर बाहर किया जा रहा है। इसका वकायदा शुल्क लिया जाता है। टैक्सी यूनियन ने पूर्व की भांति वाहनों के संचालन की बात कही, जिस पर ठेकेदार ने अपनी सहमति नहीं दी, जिस पर टैक्स चालक भड़क गए और वाहनों का संचालन बंद कर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत के पास पहुंच गए।

उन्होंने पूर्व की भांति वाहनों के संचालन की बात कही। साथ ही वाहनों का संचालन व्यव​स्थित ढंग से करने की मांग उठाई, ​नगर पालिका अध्यक्ष ने संपर्क मार्गों पर जाने वाले 7 वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाएगा, जबकि वाहन की रवानगी के दौरान चार वाहन खाने की ठेली से शौचालय तक खड़े किए जाएंगे। इस पर सभी ने अपनी सहमति दी। इसके बाद वाहन चालक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने पुलिस के ट्रैफिक प्लान को स्थानीय वाहनों के साथ ​खिलवाड़ बताया। कहा कि पुलिस की ओर से स्थानीय वाहनों को भी यात्रा वाहनों के साथ लीसा फैक्ट्री वाले बाईपास मार्ग से भेजा जा रहा है, जिससे सुभाष नगर, नैग्वाड़, हल्दापानी, पटियालधार और पीजी कॉलेज क्षेत्र की सवारियों को लंबी दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने नए ट्रैफिक प्लान से लोकल वाहनों को छूट देने और वाहनों की आवाजाही नगर के पुलिस तिराहे से बाईपास मार्ग से करने की मांग की। एसपी से टैक्सी चालकों की मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने फोन पर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!