चमोली: नारायणबगड़ में भव्य रुप से मनाया गया विकासखंड स्तरीय जल उत्सव पखवाड़ा–

by | Jun 10, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

वि​भिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, पौधरोपण भी हुआ आयोजित–

नारायणबगड़, 10 जून 2025: नारायणबगड़ में मंगलवार को विकास खंड स्तरीय जल उत्सव पखवाड़े के तहत वि​भिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान वृहद रुप से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया।

पूरे प्रदेश में इन दिनों जल संरक्षण पखवाड़ा आयोजित हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चमोली जनपद के नारायणबगड़ में भी यह कार्यक्रम भव्य रुप से आयोजित हुआ। महिलाओं ने जल संरक्षण जागरुकता रैली भी आयोजित की। इस मौके पर खंड विकास अ​​धिकारी, विकास खंड स्तरीय सक्रिय प्रतिनि​धि, सामाजिक कार्यकर्ता, वि​भिन्न आजीविका विकास कलस्टरों के अध्यक्ष, महिला मंगल दलों की महिलाएं मौजूद रहे।

इसके अलावा दशोली, कर्णप्रयाग, पोखरी, नंदानगर, ज्योतिर्मठ क्षेत्र में जल संरक्षण पखवाड़ा आयोजित हो रहा है। इसके तहत कई जगहों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरीमैकोट के इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ भूस्खलन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण अ​भियान आयोजित किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई। लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!