चमोली: अनुप​स्थितअ​​धिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

by | Jun 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संयुक्त चेकिंग अ​भियान चलाने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 16 जून 2025: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चमोली की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने बताया 1 मार्च 2025 से 31 मई 2025 के बीच कुल 8 दुर्घटना के मामलों का विवरण पेश किया गया,जिनमे से एक मामले में एफआईआर दर्ज हुयी थी,जिसमें पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया हैं और अन्य दुर्घटनाओं में जहां ड्राइवर की गलती परिलक्षित होती है उनमें एसडीएम,पुलिसऔर आरटीओ को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया और उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जो अनफिट व्हीकल लेकर चलते हैं,स्पीड लिमिट का पालन नहीं करते अथवा नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और सड़कचिन्हों व चेतावनी बोर्डों की स्पष्टता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों की मैपिंग कर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य आरंभ किए जाएं। इस दौरान इकाई प्रभारी (ब्रिडकुल )के मीटिंग में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट,मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता,लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत रावत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!