ऑपरेशन लगाम: चमोली पुलिस का चेकिग अभियान जारी, 63 व्य​क्तियों पर हुई कार्रवाई, 50 हजार जुर्माना–

by | Jun 16, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म और रैश ड्राइविंग करने वालों पर रहा विशेष फोकस, 63 व्यक्तियों पर कार्यवाही, 50 हजार का लगाया जुर्माना–

गोपेश्वर, 16 जून 2025: चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशनलगाम’ के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों पर लगाम कसने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 जून 2025 को पुलिस चौकी लगांसू क्षेत्र में यातायात उ0नि0दिगम्बर उनियाल, उ0नि0 योगेश सक्सेना व चौकी प्रभारी लंगासूउ0नि0 मनोज कुमार द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का मुख्य फोकस उन वाहनों पर था जिनमें अनाधिकृत रूप से बदलाव किए गए थे, जैसे तेज आवाज उत्पन्न करने वाले मॉडिफाईसाइलेंसर लगाना, दृश्यता और सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाली काली फिल्म वाहनों के शीशों पर चढ़ाना या फिर फर्जी बोर्ड लगाकर लोगों पर रौब दिखाने वाले वाहन चालक।

चेकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ऐसे कुल 63 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 50,000/-रू0 भारी जुर्माना लगाया गया। ऑपरेशन लगाम के तहत यह कार्यवाही ध्वनि प्रदूषण कम करने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मोटर वाहन नियमों का पालन सख्ती से कराने के उद्देश्य से की गई है, जो आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

इस अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर-16, बिना सीट बेल्ट-01, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने-14, बिना हेलमेट-03, काली फिल्म वाले-07, ट्रिपलिंग करने वाले-01, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट-10, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर-02 तथा अन्य-09 कुल 63 वाहनों पर कार्यवाही की गयी।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!