चमोली: हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था, बैठक हुई–

by | Jun 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

तीर्थयात्रियों और फूलों की घाटी के दीदार को जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई बैठक, कई पहलुओं पर हुई चर्चा–

गोविंदघाट, 17 जून 2025: सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के आस्था पथ और विश्व धरोहर फूलों की घाटी के मार्ग पर आने वाले तीर्थयात्रियों और सैलानियों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। साथ ही भीड़ नियंत्रण सहित अन्य पहलुओं को भी मजबूत किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में पुलिस थाने के थानाध्यक्ष विनोद रावत की अध्यक्षता में गुरुद्वारा प्रबंधन स्टाफ और सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

इसमें गुरुद्वारा परिसर और यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता उनके संचालन की तैयारी पर जोर दिया गया। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को चौक चौबंद बनाने पर गुरुद्वारा प्रबंधन के सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में घांघरिया चौकी इंचार्ज अमनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपातकालीन प्रबंधन से संबंधित जानकारियां साझा की और विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!