आपदा: केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से आया मलबा, दो की मौत–

by | Jun 18, 2025 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

तीन हुए घायल, मौसम खराब होने के कारण सुबह से हेलिकॉप्टर सेवा भी पड़ी ठप–

गुप्तकाशी, 18 जून 2025: केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान बुधवार प्रातः जंगलचट्टी के पास एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से डंडी-कंडी संचालक और यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने साहसिक और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों की जान बचाई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 11:20 बजे जंगलचट्टी गधेरे के पास घटी, जहां मलबा गिरने से कुछ लोग नीचे खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीमों ने कुशलता से घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल गौरीकुंड अस्पताल भिजवाया। तीन घायलों में एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रशासन ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की है। दुर्भाग्यवश, दो डंडी कंडी संचालको की इस हादसे में मृत्यु हो गई,

घायलों का विवरण

1. संदीप कुमार (22 वर्ष), निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर) – दोनों पैरों व कमर में चोटें।

2. नितिन मन्हास (16 वर्ष), निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मज़दूर) – दाहिने हाथ पर खरोंच।

3. आकाश चितरिया (40 वर्ष), निवासी गुजरात (यात्री) – चोटों का इलाज जारी।

मृतकों की जानकारी

1. नितिन कुमार, निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर)

2. चंद्रशेखर, निवासी जम्मू-कश्मीर (पालकी मजदूर) पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बरसात होने लगी। भारी मात्रा में मलबा भी यात्रा मार्ग पर आ गया। जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर आने से दो तीर्थयात्री इसकी चपेट में आ गए। जबकि तीन घायल हो गए। प्रशासन की ओर से कुछ देर तक तीर्थयात्रियों को दोनाें ओर से रोका गया। केदारनाथ क्षेत्र में मौसम खरा होने के कारण सुबह से हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद की गई है।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!