सौगात: देश, प्रदेश को मिली पहली योग नीति की सौगात, पर्वतीय क्षेत्रों में बसेंगे दो नए योग नगर–

by | Jun 22, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दो आध्या​त्मिकआ​​र्थिक क्षेत्र भी होंगे स्थापित, भराड़ीसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा–
भराड़ीसैंण, 21 जून 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भराड़ीसैंण में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को पहली योग नीति की सौगात भी मिल गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग नीति का शुभारंभ कर पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए योग नगर बसाने और दो आध्या​त्मिक आ​र्थिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की। शनिवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित योग दिवस पर देश के आठ मित्र देशों के राजदूत, उच्चायुक्त सहित अन्य प्रतिनि​धि पहुंचे। 

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री ने दो नए योग नगर बसाने की घोषणा की, जो आयुर्वेद और आध्यात्म के केंद्र बनकर वै​श्विक मानचित्र पर राज्य की विशेष पहचान स्थापित करेंगे। इसमें संपूर्ण विश्व से वेलनेस के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े समूह, आध्या​त्मिक गुरु, संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्या​त्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक आध्या​त्मिकआ​र्थिक क्षेत्र की स्थापना करेगी। कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2030 तक राज्य में पांच नए योग हब की स्थापना की जाए और मार्च 2026 तक राज्य के सभी आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में योग सेवाओं की उपलब्धता सु​नि​श्चित की जाए।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!