अलर्ट: केदारनाथ में भारी बारिश होने से सोनप्रयाग में रोके गए तीर्थयात्री–

by | Jun 25, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

अलर्ट: केदारनाथ में भारी बारिश होने से सोनप्रयाग में रोके गए तीर्थयात्री–

बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में चट्टान से बोल्डर टूटकर हाईवे पर आए, यात्रियों को आगे जाने से रोका–

केदारनाथ/बदरीनाथ, 25 जून 2025: मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे और गौरीकुंड हाईवे कई जगहों पर खतरनाक हो गया है। केदारनाथ में हो रही तेज बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक लिया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से लेकर लिनचौली तक यात्रा में जुटे अ​धिकारी व कर्मचारियों को यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा की दृ​ष्टि से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

इधर, बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से आगे गोविंदघाट के समीप पिनौला में रात को चट्टान से पत्थर छिटककर हाईवे पर आ गए हैं, जिससे हाईवे बा​धित हो गया है। हाईवे बा​धित होने के कारण यहां बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा रुकी हुई है।

पुलिस और बीआरओ की टीम पहुंच गई है। सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों ओर से रोक लिया गया है। हाईवे के सुचारु होने पर यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!