“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ में किया पौधरोपण–

by | Jun 25, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, झुनझुन कॉटेज परिसर में किया पौधरोपण, पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम–

बदरीनाथ, 23 जून 2025: जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ” एक पेड़ मां के नाम” हरित धरा अभियान के तहत श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के झुनझुन काटेज परिसर में वृक्षारोपण रोपण किया।

इस अवसर पर पेड़वाले गुरुजी धन सिंह घरिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

बीकेटीसी द्वारा वन‌ विभाग के सहयोग से भोजपत्र, बुरांश, रैक्चयू के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन स्मरणीय है जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर बचाने को अपना बलिदान दिया था इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उन्ही का स्मरण करते हुए यह वृक्षारोपण किया गया है साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी मंदिर समिति आगे बढा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है जिससे हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

इस अवसर पर बीकेटीसी बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अवर अभियंता गिरीश रावत, नंदिदेवी नेशनल पार्क फूलो की घाटी रेंज से अजय सिंह रावत,निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, राहुल नेगी, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!