भावुक पल: 16 साल बाद बेटे से मिलकर भावुक हो गई मां और बहन, देखें वीडियो–

by | Jun 25, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पंजाब में भैंसों के तबेले में बंधक था नारायणबगड़ के कौब गांव का राजेश, एनजीओ की टीम ने युवक को छुड़ाया, मुख्यमंत्री से लेकर गढ़वाल सांसद ने ली युवक की सुध–

चमोली, 25 जून 2025: पंजाब में भैसों के तबेले में पिछले 16 सालों से बंधक राजेश लाल को एक एनजीओ ने नया जीवन दे दिया। एनजीओ की टीम ने युवक को न सिर्फ भैसों के मालिक के चंगुल से छुड़वाया, ब​ल्कि उसे मां और बहन से भी मिलवा दिया।

16 साल बाद अपने बेटे से मिलने के बाद उसकी मां और बहन भावुक हो गए। दरअसल, 2008 में नारायणबगड़ के कौब गांव का राजेश लाल नौकरी की तलाश में पंजाब चले गया था। वह यहां एक व्य​क्ति को मिला। उसने राजेश को भैंसों के तबेले की देखरेख के लिए रख दिया, राजेश का उत्पीड़न होने लगा। राजेश ने एनजीओ की टीम को बताया कि तबेले का मालिक उसे मारता भी था।

एनजीओ ने राजेश से मिलने की वीडियो वायरल कर दी। दो ही दिन में वीडियो सभी के मोबाइल फोन में तैरने लगी। वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री बात की, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिला​धिकारी संदीप तिवारी से बात कर राजेश की हर संभव मदद करने के लिए कहा।

विधायक उमेश शर्मा ने भी एनजीओ की टीम के साथ बात की और राजेश की मदद का भरोसा दिलाया। बुधवार को तहसील टीम भी राजेश के घर पहुंची। एसडीएम ने कहा कि तबेले के मालिक पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...
error: Content is protected !!