चमोली: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा नीती घाटी का गरपक गांव–

by | Jun 26, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आज भी गांव तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नाप रहे ग्रामीण, स्वास्थ्य सुविधा न ढंग के रास्ते–

गोपेश्वर, 26 जून 2025: नीती घाटी का दूरस्थ गरपक गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव तक जाने के लिए ग्रामीण आज भी पांच किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। गांव में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा न होने से बीमार व्य​क्ति को सड़क तक पहुंचाने में भी दो घंटे का समय लग जाता है।

गरपक गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग भी खस्ताहालत में है। गांव में संचार की सुविधा भी नहीं है। बता दें कि नीती घाटी के ग्रामीण छह माह शीतकाल में चमोली जनपद के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं और छह माह ग्रीष्मकाल में अपने पैतृक गांव में लौट जाते हैं। इन्हें द्वितीय रक्षा पं​क्ति के गांव भी कहा जाता है। ग्रामीण चीन सीमा क्षेत्र की निगेहबानी कर रही आईटीबीपी और सेना के साथ तालमेल बनाकर रहते हैं। लेकिन सुविधाएं न होने से अब कम ही ग्रामीण सीमावर्ती गांवों में पहुंच रहे हैं। जो पहुंच भी रहे हैं, वे सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

गांव में प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणाें का कहना है कि 2005 में गांव के लिए सरकार ने सड़क स्वीकृत की थी, लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हुआ है। सड़क निर्माण के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर फर्स्ट एड की व्यवस्था तक नहीं है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!