चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान पद पर हुए सर्वा​धिक 642 नामांकन–

by | Jul 3, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वि​भिन्न पदों पर हुए 1054 नामांकन, पढें जिला पंचायत में किस-किसने किया अपना नामांकन–

गोपेश्वर, 03 जुलाई 2025: चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। अभी तक विभिन्न पदों के लिए 1054 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 250, ग्राम प्रधान के लिए 642 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 142 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। पांच जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। जबकि 7 व 9 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी की तिथि तय की गई है।

चमोली जिले में जिला पंचायत की 26, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 244, प्रधान ग्राम पंचायत की 615 और सदस्य ग्राम पंचायत 4385 पदों के लिए चुनाव होने हैं।

जिला पंचायत के सदस्यों के लिए 20 दावेदार ने 26 नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। कई दावेदारों ने दो से तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, ताकि यदि किसी में त्रुटि रह जाए तो दूसरा मान्य हो जाए। जिसमें ढाक वार्ड से दीपा देवी, विनायक वार्ड से प्रदीप बुटोला, राजेंद्र प्रसाद ड्यूडी, सवाड़ वार्ड से देवराम, मोतीराम, उर्गम वार्ड से रमा देवी, मिंकल, प्रियंका परमार, रानौ वार्ड से रजनी भंडारी, पिलंग वार्ड से नंदन सिंह बिष्ट,

सलना वार्ड से दिव्या भारती, जाख से शोभा देवी, भलसौं से विश्मबरी देवी, छैकुडा से मनमोहन सिंह, मटई से दौलत सिंह, चौंडा से कला देवी, सैंजी से गौरी देवी, थाला बैंड से हरीश चंद्र, सिमली से विक्रम सिंह और बछुवाबाण से राधा देवी शामिल हैं।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!