​शिकंजा: जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा–

by | Jul 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

31 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद, तीन लोगों को किया गिरफ्तार, देर रात मिली सूचना पर की पुलिस ने कार्रवाई–

जोशीमठ, 06 जुलाई 2025: जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर आर्मीटीसीपी से औली की तरफ परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की हैं।

जिनमें 24 पेटी शराब और 7 पेटी बीयर शामिल है। पुलिस ने शराब की पेटियों के साथ नेपाली मूल के तीन लोगों को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शराब ले जा हे बोलेरो वाहन को भी सीज कर ​ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चेकिंग में मनोज सिंह नेगी, ग्राम सुवा, थाना धारचुला, जिला पिथौरागढ़, प्रेम नेपाली, ग्राम नियापानी, चौकी लामरा, जिला ​जुमला अंचल, करनाली नेपाल, हाल निवास जोशीमठ और अनुज नेपाली, निवासी उमखला, चौकी लामरा, जिला जुमला अंचल, करनाली, नेपाल, हाल निवास जोशीमठ को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को 60/72 आबकारी अ​धिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर चमोली पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!