चमोली: गैरसैंण में हुए सबसे अ​धिक नामांकन, जोशीमठ में सबसे कम, देखें सूची–

by | Jul 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जनपद में ग्राम प्रधान के लिए 1655 ने भरे नामांकन, ग्राम पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त होने से नहीं हो रहा कोरम पूरा–

गोपेश्वर, 06 जुलाई 2025: चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब दो दिनों तक नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 10 जुलाई तक नाम वापसी होगी। जिले में जिला पंचायत से लेकर सभी पंचायत पदों के लिए 4372 नामांकन हुए हैं। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 1655 ने नामांकन कराए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पदों के सापेक्ष आधे से भी कम नामांकन पत्र भरे गए।

चमोली जिले के नौ विकासखंडों में 615 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में प्रधान बनने के लिए 1655 ने नामांकन पत्र जमा किए। क्षेत्र पंचायत सदस्य में 244 पदों के सापेक्ष 798 और जिला पंचायत सदस्य के 26 पदों के सापेक्ष 138 नामांकन पत्र भरे गए।

लेकिन सदस्य ग्राम पंचायत के 4385 पदों के सापेक्ष मात्र 1781 नामांकन पत्र ही जमा किए गए।

जनपद के सभी नौ विकासखंडों में सबसे अधिक 683 नामांकन पत्र गैरसैंण विकासखंड से जमा किए गए। यहां 95 ग्राम पंचायतों के लिए 238 नामांकन पत्र जमा किए गए। जबकि क्षेत्र पंचायत के 40 पदों के सापेक्ष 107 और जिला पंचायत के पांच पदों के सापेक्ष 18 नामांकन पत्र जमा किए गए। दूसरे नंबर पर कर्णप्रयाग विकासखंड से 644 नामांकन पत्र जमा किए गए। यहां 94 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान के लिए 253, क्षेत्र पंचायत के लिए 107 और जिला पंचायत के लिए 16 नामांकन पत्र जमा किए गए।

सबसे कम नामांकन 343 ज्योतिर्मठ से हुए। यहां 58 ग्राम पंचायतों के लिए 161 नामांन पत्र जमा किए गए। क्षेत्र पंचायत के 83 और जिला पंचायत के लिए 12 नामांकन हुए। जबकि देवाल में 47 ग्राम पंचायतों के लिए 140 नामांकन पत्र जमा किए गए,

लेकिन यहां से सभी पदों पर हुए कुल नामांकन की संख्या 409 है। इसके अलावा दशोली से ग्राम प्रधान के लिए 180, क्षेत्र पंचायत के लिए 96 व जिला पंचायत के लिए 16 नामांकन पत्र जमा किए गए। पोखरी से ग्राम प्रधान के लिए 201, क्षेत्र पंचायत के 85, जिला पंचायत के 17, नंदानगर में ग्राम प्रधान के 154, क्षेत्र पंचायत के 85, जिला पंचायत के 19, नारायणबगड़ में ग्राम प्रधान के 178, क्षेत्र पंचायत के 82, जिला पंचायत सदस्य के 15, थराली विकासखंड में ग्राम प्रधान के 150, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 83 और जिला पंचायत के 11 नामांकन पत्र जमा किए गए।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!