चमोली: अतिवृ​ष्टि से चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आवासीय मकान, गौशाला, खेत खलियान हुए तबाह–

by | Jul 8, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

मोक्ष नदी के उफान पर आने से एक गौशाला ध्वस्त, खतरे में 11 मकान, घर छोड़कर भागे लोग, क्षत्र में भय का माहौल–

नंदानगर, 08 जुलाई 2025: नंदानगर विकास खंड के सेरा और मोख क्षेत्र में आए जलजले से लोगों में भय का माहौल रहा। मोक्ष नदी के उफान पर आने से ग्रामीणों ने अपने घर छोड़ दिए। नदी का जलस्तर कम होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। नदी के तेज बहाव में एक गौशाला व घराट पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि करीब 11 आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्र में खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

मंगलवार को तेज बारिश के बीच सुबह लगभग चार बजे अतिवृष्टि से मोख मल्ला के बगड़ तोक में सिरपाख नाला उफान पर आ गया। इस नाले के पानी से मोक्ष गाड के पानी का जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया। गदेरे के उफान पर आने से धुर्मा, सेरा और मोख मल्ला के बगड़ तोक में काफी नुकसान हुआ है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा। एसडीएम आरके पांडे के नेतृत्व में टीम ने मौका मुआयाना किया। प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्राम धुर्मा में एक गौशाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मोख मल्ला के बगड़तोक में छह आवासीय भवन, धुर्मा के तीन और से सेरा गांव में दो आवासीय भवन नदी के कटाव से खतरे की जद में आ गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि प्रशासन की टीम क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है। पशुहानि की भी बात सामने नहीं आई है।

Latest News

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...
error: Content is protected !!